New Year Delhi Traffic Advisory: अगर आप नए साल यानि न्यू ईयर 2026 का जश्न मनाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस या इंडिया गेट जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। नए साल 2026 के जश्न के लिए दिल्ली पुलिस खासकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर की शाम के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रास्तों को बंद किया जाएगा और ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी की जानकारी आपको इस वीडियो में मिलेगी।
नए साल की पूर्व संध्या पर यानि 31 दिसंबर को रात 7 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। ये प्रतिबंध जश्र खत्म होने तक जारी रहेगा। ये प्रतिबंध सभी निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर लागू होगा।