संसद में लगातार हंगामा हो रहा है। इस हंगामे के लिए एनडीए और विपक्षी दल लगातार एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि एनडीए के सांसद उन 23 दिनों का वेतन-भत्ता नहीं लेंगे, जिस दौरान संसद में हंगामे की वजह से कोई काम नहीं हो पाया।