प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर रोम पहुंचने के बाद पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को रोम की सबसे मशहूर ऐतिहासिक जगह कोलोसियम घुमाया. दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया और कार में सफर भी. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. एयरपोर्ट से होटल तक भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह दिखा. सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की पेंटिंग और गर्मजोशी भरे स्वागत ने पीएम मोदी के इटली दौरे को बेहद खास बना दिया है.