इन दिनों कांग्रेस ने केन्द्र की बीजेपी सरकार से आजादी का आंदोलन चलाने का एलान किया हुआ है। ऐसे में बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस दिन कांग्रेस घमंड के घेरे, सामंती राजनीति और अहंकार से बाहर निकल जाएगी उस दिन उसको आजादी का अर्थ समझ आ जाएगा। सुनाते हैं आपको मुख्तार अब्बास नकवी ने किस तरह से कांग्रेस पर हमला बोला।