फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Flood News Today: MP के इन संभागों में बाढ़ से हाहाकार, दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन

Mon, 24 Aug 2026 02:23 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश और अतिवृष्टि से बने हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने रीवा के गुलाब नगर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जमीनी हालात की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक कर बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन, पीने का साफ पानी और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और लोगों को जरूरी दवाएं समय पर मिलें। इसके साथ ही जिन परिवारों के घर, फसल या अन्य संपत्ति को बारिश और बाढ़ से नुकसान पहुंचा है, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए, ताकि पात्र लोगों को शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में हुई भारी बारिश के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए वह रीवा पहुंचे हैं। उनके मुताबिक फिलहाल बारिश थम गई है और कई लोग राहत शिविरों से वापस अपने घरों की ओर लौट चुके हैं। हालांकि सरकार उन परिवारों की मदद करेगी जिन्हें बारिश और अतिवृष्टि के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन होने के बाद निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

बैठक के दौरान आगामी 24 से 27 अगस्त के बीच संभावित बारिश को लेकर भी प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी पहले से पूरी रखी जाए। नदी-नालों के जलस्तर, निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें