आठ नवंबर नोटबंदी के एलान के बाद मोदी सरकार ने एक और सख्त कदम उठाया है। मोदी कैबिनेट ने एक नया अध्यादेश पास किया है, जिसके अनुसार पुराने 500 और 1000 रुपये के 10 नोटों से ज्यादा रखने पर सजा का प्रावधान होगा। जानकारों की माने तो अध्यादेश के मुताबिक नियम का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड या जब्त राशि का पांच गुना, जो भी ज्यादा होगा उसे जुर्माने के तौर पर देना होगा।