फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi: सोनम के भाई गोविंद ने इस ट्रिक से उगलवाया सोनम से सच

Thu, 12 Jun 2025 11:21 AM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम


सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के रिश्ते के बारे में नए खुलासे हुए हैं। गोविंद ने ऑफिस के सीसीटीवी में दोनों के बीच की बातें सुनी थीं, लेकिन शक नहीं हुआ। पुलिस ने सोनम के तीन फोन की तलाश शुरू की है और आरोपियों के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। एसआईटी तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर चुकी है और जांच में जुटी हुई है। राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच तेज हो रही है, रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मर्डर के आरोपी राजा की पत्नी सोनम और चार अन्य आरोपियों ने पुलिस की सख्ती से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. एक तरफ जहां आरोपियों ने कहा कि सोनम ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है, वहीं सोनम ने ये माना कि हां मैं पति राजा के मर्डर की साजिश में शामिल थी. अब इसके बाद सोनम के परिवार वालों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है. सोनम के भाई गोविंद ने कहा है कि मेरी बहन ने जुर्म किया है, उसे सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए. सोनम के भाई ने राजा के परिवार के साथ प्रेस कांफ्रेंस भी किया. उसने कहा कि राजा मेरा बहुत प्रिय था. सोनम ने जो भी प्लानिंग की, वो मुझे मीडिया से पता चला. राज हमेशा सोनम को दीदी बोलता था. मेरे घर में साथ बैठकर उसने सोनम से राखी बंधवाई थी. मैंने राजा की मां से माफी मांगी है. अगर सोनम दोषी है तो उसे सख्त सजा मिले, फिलहाल अभी भी सोनम से पूछताछ चल रही है और भी कई खुलासे हो सकते हैं. राज कुशवाहा से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल अभी भी सोनम ने पूरी तरह अपना गुनाह कबूल नहीं किया है। इंदौर की रहने वाली सोनम बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती है. सोनम के पिता और भाई गोविंद का प्लाईवुड का कारोबार है. पूरा परिवार इस व्यवसाय में शामिल है. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें