बसपा प्रमुख मायावती द्वारा उनके भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित किये जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जब जिस पद की जिम्मेदारी जिसे दी जाती है और वे उसे पूरा नहीं कर पाता है तो उसे हटाया ही जाता है,पार्टी को तोड़ने और खत्म करने की साजिश तमाम विरोधियों की ओर से होती रहती है,जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं करेगा उसे स्वाभाविक है पद ये हटा दिया जाएगा।"