फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह राजस्थान से चुने गए थे राज्यसभा सदस्य

Fri, 27 Dec 2024 04:00 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। गुरुवार रात 9:51 बजे उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। 92 वर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें रात 8:06 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां, उनका निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से भी नाता रहा है। वे राज्यसभा उपचुनाव 2019 में राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। यह सीट भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को नामित किया था। विपक्षी पार्टी भाजपा की ओर से किसी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य घोषित किया गया था। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इससे पहले पहले असम से पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे थे। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स कर लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें