फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजरिया | ममता के गढ़ में विपक्ष की जोरदार धमक 2019 में कितना कमाल कर पाएगी?

Sun, 20 Jan 2019 12:40 AM IST
sapna singla वीडियो डेस्क, अमर उजाला

20 से ज्यादा पार्टी, 3 मुख्यमंत्री, 6 पूर्व मुख्यमंत्री...मंच एक, विरोध एक, मकसद एक। नाम यूनाइटेड इंडिया रैली और लक्ष्य मोदी सरकार को 2019 में सत्ता से उखाड़ने का। 
कोलकाता में ममता बनर्जी की इस महारैली का आगाज जोरदार है। पिछले कई दिनों से छिटपुट राजनीतिक रैलियों और कार्यक्रमों को बार-बार लोकसभा चुनाव की शुरुआत बताया जा रहा था। लेकिन इन तस्वीरों को गौर से देखें तो साफ हो जाता है कि असल मुकाबला अब शुरू हुआ है। 
राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मायावती को छोड़ दिया जाए तो तकरीबन हर बड़ा राजनीतिक चेहरा खुशी-खुशी इस महामंच का हिस्सा बनने पहुंच गया। जब सब आस-पास दिखते हैं, साथ-साथ दिखते हैं तो बड़ी लड़ाई का हौसला भी मिल जाता है। तेजस्वी से अखिलेश तक और शरद पवार से चंद्रबाबू नायडू तक के दिमाग में यही चल रहा होगा। मंच की तासीर कुछ ऐसी कि पार्टी के भीतर रहकर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने  प्रधानमंत्री मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोल दिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें