महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने अंधेरी पश्चिम और औरंगाबाद पूर्व सीट पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। कांग्रेस ने अंधेरी पश्चिम से पहले सचिन सावंत को टिकट दिया था। अब उनकी जगह यहां से अशोक जाधव को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही औरंगाबाद पूर्व सीट पर मधुकर किशनराव देशमुख की जगह लहू एच शेवाले को टिकट दिया गया है।