निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने वसंत पंचमी और तीसरे अमृत स्नान को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि आज वसंत पंचमी का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है। सभी सनातनी आज देवी सरस्वती की पूजा करेंगे। कोई सरकार इस परंपरा को तभी समझ सकती है जब सरकार में कोई हो जो 'धर्म' को समझता हो इसे योगी जी से अच्छा कोई नहीं समझ सकता।