यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके से बब्बर खालसा के आतंकी लजर मसीह की गिरफ्तारी के बाद रिमांड को लेकर यूपी और पंजाब पुलिस के बीच खींचतान लगी रही। पंजाब पुलिस ने आतंकी को ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद आतंकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया, जहां इसे सेपरेट सेल में रखा गया है।