महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। मेले में अफरा-तफरी का आलम है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन भगदड़ में हताहत होने की भी खबर है। बताया जाता है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे।