आगरा शहर के अंदर शराब बिक्री को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि अब शहर में शराब के ठेकों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ रही है। आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में शराब बिक्री को लेकर हुए बवाल के बाद भीड़ ने शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा में शराब के ठेकों पर हमला बोल दिया। गुस्साए लोगों ने दुकान को तहस-नहस कर दिया। तोड़फोड़ के बाद यहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दी गई है।