बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कुर्सी पर बैठना RLD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को महंगा साबित हुआ है। पटना में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां लालू CM नीतीश की सीट पर बैठ गए, जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो वो उठ खड़े हुए और बगल वाली कुर्सी पर जा बैठे। हालांकि ये पूरा मामला चंद सेकंड का था लेकिन राजैनतिक गलियारों में ये चर्चा का विषय बन गया है।