फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: लालू परिवार की लड़ाई जाएगी सुप्रीम कोर्ट? तेज प्रताप यादव ने दी खुली चेतावनी

Fri, 20 Jun 2025 02:30 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

क्या लालू परिवार की लड़ाई जाएगी सुप्रीम कोर्ट? दरअसल, यह सभी सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, तेज प्रताप यादव ने बिना किसी का नाम लिए एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे राजनीतिक महकमे में हड़कंप मच सकता है। तो ऐसे में आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते है, ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि, क्या लालू परिवार की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी?

बता दें कि, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अभी कुछ दिनों पहले अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था। इसके साथ ही उन्होंने तेज प्रताप को परिवार से भी बाहर कर दिया था। वहीं, अब तेज प्रताप यादव ने एक चेतावनी देते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है।

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने 19 जून 2025 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट की भी एक बार फिर राजनीतिक महकमे में काफी चर्चा होगी। वजह यह है कि तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट में चेतावनी भरे शब्दों का प्रयोग किया है। तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा, झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा , कोई दल या परिवार नहीं....."

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें