फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Law Student Case: कोलकाता दुष्कर्म केस के आरोपी के वकील का चौंकाने वाला दावा!

Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में विधि छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा के वकील राजू गांगुली ने चौंकाने वाला दावा किया है। राजू गांगुली ने कहा कि मोनोजीत के शरीर पर नाखूनों की खरोंच नहीं बल्कि लव बाइट का निशान मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अदालत से उन्होंने पीड़िता का फोन जब्त कराने और फोरेंसिक को भेज कर उसकी जांच कराने की मांग की है। 

मोनोजीत मिश्रा के वकील राजीव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने मोनोजीत से मुलाकात की। जब मैंने उनसे पूछा कि ऐसा क्या हुआ जो उनपर इतने गंभीर आरोप लगे हैं। इस पर मोनोजीत ने कहा कि हर कोई उनको खलनायक बना रहा है। इस पर जब मैंने पूछा कि बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर नाखून की खरोंच के कई निशान पाए गए हैं, इस पर मोनोजीत ने अपनी शर्ट उतारकर मुझे दिखाया। इस दौरान जब मैंने उनसे गर्दन पर एक निशान के बारे में पूछा कि यह क्या है? इस पर उसने बताया कि ये लव बाइट है। 

इसके बाद मैंने पूछा कि यह कैसे हुआ। इस पर जब तक वह कुछ बताते तब तक पुलिस उन्हें ले गई। राजीव गांगुली ने बताया कि मुझे मोनोजीत के शरीर पर नाखून से खरोंच के कोई निशान नहीं मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अभियोजन पक्ष ने नाखून की खरोंच का दावा किया है तो उसे लव बाइट के बारे में भी बताना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। गांगुली ने कहा कि अगर दुष्कर्म हुआ हो तो उसमें आरोपी के शरीर पर लव बाइट के निशान नहीं होंगे।

इस दौरान आगे बोलते हुए राजीव गांगुली ने दावा किया कि पीड़िता के बयान में भी काफी विसंगतियां है। जो मामले को और घुमा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अदालत से कहा है कि पुलिस ने केवल आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं, ऐसे में पीड़िता का फोन भी जब्त किया जाना चाहिए और फोरेंसिक को भेज कर उसकी जांच कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें