किसान क्रांति यात्रा दिल्ली की ओर बढ़ रही है। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए हजारों किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जमा है। महिला किसान भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। मौके पर आरएएफ और भारी पुलिस बल तैनात है और बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे किसानों पर पानी की बौछार की गई, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।