हैलीकॉप्टर का बिना लैंड किए अचानक उडने से हेलीपैड पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल दिखा।
भागलपुर जिले स्थित गोराडीह के हाई स्कूल मुक्तापुर के मैदान पर कहलगांव के राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के पक्ष में स्टार प्रचारक भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार खेसारी लाल यादव की सभा रविवार दोपहर 1 बजे होनी थी। किसी कारण से वे इस सभा में उपस्थित नहीं हो पाए। उनको रूपोली से कहलगांव आना था। लेकिन इस बीच खेसारी लाल के हेलीपैड पर डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करने लगा।