सुफैन में मुठभेड़ स्थल से करीब चार किमी दूर द्रब्बड़, जंगेड़ा इलाके में तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। बताया जा रहा है कि पिट्ठू बैग लिए तीनों एक घर में घुसे और बुजुर्ग महिला से खाने की मांग की। बुजुर्ग महिला चिल्ला पड़ीं जिससे उनका परिवार भाग निकला। सूत्रों के अनुसार, अजनबियों को देख बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया। इस पर परिवार भाग निकला। पर संदिग्ध नहीं भागे। तीनों ने घर में मिली रोटी-सब्जी खाई। भाग सकने में असमर्थ महिला को पैसे देने का प्रयास किया।