फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: बीजेपी में नए चेहरे की सुगबुगाहट, यूं ही नहीं सामने आया सीटी रवि का नाम?

Wed, 26 Apr 2023 04:04 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

क्या भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि होंगे कर्नाटक में बीजेपी का सीएम चेहरा? सीटी रवि पर बड़ा बयान देते हुए केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि- "उनमें सीएम बनने की काबिलियत"। सीएम पद के लिए उम्मीदवार को लेकर केएस ईश्वरप्पा के बयान से कर्नाटक की राजनीति भी गरमा गई है। ईश्वरप्पा ने अपने बयान में कहा कि सीटी रवि एक अच्छे नेता हैं। वह चिकमंगलूर में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे। मेरे पास यह सब कहने की कोई शक्ति नहीं है, लेकिन वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वे भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। मैं जनता से उन्हें वोट देने की अपील करता हूं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें