कपिल सिब्बल ने एक बार फिर से भाजपा की आलोचना की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान परिवारवाद पर निशाना साधा था। इस पर कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि भाजपा सुविधा की राजनीति करती है। कपिल सिब्बल ने भाजपा पर भी परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।