फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Insulted: पीएम मोदी के अपमान पर भड़के जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस को दिखाया आईना!

Mon, 15 Dec 2025 05:03 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

PM Modi Insulted: दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित अपमान वाले नारे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। प्रधानमंत्री के कथित अपमान के इस मामले में पूरा सत्तापक्ष आक्रामक दिखा। लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी सत्ता पक्ष के सांसदों ने पीएम मोदी के कथित अपमान को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। इसके बाद लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित अपमान का मुद्दा उठाया।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी की रैली में कही गई बातों को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। नड्डा ने कहा, ऐसे नारे कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि ये नामदारों की झुंझलाहट को भी स्पष्ट करता है। नड्डा ने आगे कहा कि, इस घटना के लिए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, किरेन रिजिजू ने सदन में दावा करते हुए कहा, साल 2014 में एक भाजपा सांसद ने विरोधियों के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर सख्त एतराज जताते हुए प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता को माफी मांगने के लिए कहा और भाजपा नेता ने माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कब्र खोदे जाने की बात कही गई। कांग्रेस पार्टी ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। पार्टी नेतृत्व को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें