तीन दिन की भारत यात्रा पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिल्लरसन से मुलाकात के बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर दो टूक बात की साथ ही H1B के मामले में उन बदलावों को न करने की भी बात कही जिससे भारतीय प्रोफेशनल्स को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।