शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोइंतरा गांव में जोधपुर ग्रामीण पुलिस और गुजरात ATS ने मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गांव में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर एमडी ड्रग्स बनाते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। फैक्ट्री से केमिकल से भरे कई जार बरामद हुए, जिनसे करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स तैयार की जा सकती थी। यह माल प्रतापगढ़ के तस्करों को सप्लाई होना था।