फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Train Accident: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं

Sat, 09 Aug 2025 02:24 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jharkhand Train Accident: झारखंड के सेरीकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। बताया गया कि मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आयरन ओर लदी एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी। चांडिल स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के कई डब्बे बगल वाले ट्रैक पर आ गए। इस वजह से विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गई। दूसरी मालगाड़ी के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा किस वजह से हुआ? रेलवे ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस रेल हादसे में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, तकनीकी कारणों और सिग्नलिंग में गड़बड़ी के चलते यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद पूरे अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। पटरियों पर बिखरे डिब्बों और माल के कारण मरम्मत कार्य में लंबा समय लगने की संभावना है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें