फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU Candidates List: JDU की पहली सूची में 4 महिलाएं शामिल, लोजपा सांसद की बेटी को भी मिला टिकट

Wed, 15 Oct 2025 09:58 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

JDU Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की JDU ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने कुल 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पहली सूची में शामिल 57 चेहरों में चार महिला उम्मीदवार भी हैं। 

JDU की पहली सूची में मधेपुरा विधानसभा सीट से कविता साहा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह समस्तीपुर सीट से अश्वमेघ देवी को टिकट मिला हैं। विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वहीं, गयाघाट सीट से कोमल सिंह को टिकट मिला है।

बता दें कि, बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें