जयपुर में गुलाल गोटा की परंपरा करीब 290 साल पुरानी है। कहा जाता है कि जयपुर के संस्थापक सवाई जयसिंह द्वितीय के समय से ही मणिहार समाज इन गोटों को बना रहा है। पुराने समय में जब गुब्बारे नहीं होते थे, तब राजपरिवार के सदस्य हाथियों पर बैठकर जनता पर इन गुलाल गोटों की बौछार करते थे।