कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर उनकी ही पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला हमलावर हो गए हैं। सोमवार को एक तरफ जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा तो वहीं पूनावाला ने फिर से कांग्रेस में प्रेसिडेंट इलेक्शन की प्रक्रिया और वंशवाद को लेकर सवाल उठाए।