फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran Conflict: संघर्ष विराम चाहता है ईरान, अरब देशों से की ये अपील | Israel Iran War | Trump

Tue, 17 Jun 2025 12:29 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

स्राइल के हमलों के बाद ईरान में तबाही का मंजर बना हुआ है, चार दिनों की लड़ाई में ही ईरान को अहसास हो गया है कि युद्ध में सिवाय बर्बादी के और कुछ हासिल नहीं होगा। ऐसे में ईरान ने संघर्षविराम की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ईरान की सरकार ने अरब देशों से अपील की है कि वे अमेरिका से बात करें और युद्धविराम के लिए इस्राइल पर दबाव बनाएं। 

ईरान इस्राइल संघर्ष शुरू होने के बाद से ही अरब देशों के नेता और राजनयिक एक दूसरे के संपर्क में हैं और इस संघर्ष को बढ़ने से रोकने की कोशिशों में जुटे हैं। अरब देशों को डर है कि अगर इस संघर्ष को जल्द ही नहीं रोका गया तो यह नियंत्रण से बाहर जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान संघर्षविराम के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम से भी समझौता करने के लिए भी तैयार है। कतर, ओमान और सऊदी अरब ने अमेरिका से अपील की है कि वे इस्राइल पर संघर्षविराम के लिए दबाव बनाएं। 

इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पश्चिम एशिया के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ से बात की है और उन्हें ईरान की सरकार के साथ परमाणु समझौते पर बात शुरू करने का निर्देश दिया है। अमेरिका को लगता है कि संघर्ष के चलते ईरान कमजोर स्थिति में है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन ने समझौते पर बातचीत की कोशिश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें