दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक अमेरिका है. हाल के दिनों में चर्चा में ऐसा क्यों सभी जानते है बात चाहे भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर ट्रंप का बयान हो या फिर ईरान इस्राइल के बीच मामलें को लेकर पोस्ट। इन दिनों ट्रंप अपने बड़बोलेपन के कारण पूरी दुनिया की रडार पर हैं. या कहें तो चर्चा में है इसी बीच ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर लिखा कि उन्होंने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर उसे तहस नहस कर दिया। हालांकि इस पर ईरान ने तुरंत जवाब दिया और कहा इस हमले से उन्हें कोई भारी नुकसान नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को ट्रंप की बात पर कम भरोसा हुआ। इसका कारण था उनका बड़बोलापन। खैर ऐसे में वीडियो के माध्यम से आपको बताएंगे की आखिर उस रात खामेनेई के देश को कितना नुकसान हुआ था? क्यूँ की ट्रंप का दावा कुछ और है साथ ही ये भी समझेंगे कि इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति कितना सच बोल रहे हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब पेंटागन ने ईरान पर हुए उस बड़े हमले की असली फुटेज जारी की है, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने खुलासा किया कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बेहद सोच-समझकर और सटीक तरीके से किया गया था पेंटागन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'बंकर बस्टर' बम का टेस्ट फुटेज दिखाया, जो जमीन के भीतर गहराई में जाकर विस्फोट करते हैं।अधिकारियों ने बताया कि कुल 12 ऐसे बम इस्तेमाल किए गए। जनरल केन ने कहा कि यह कोई सामान्य बम नहीं हैं, इनका असर सतह पर नजर नहीं आता, लेकिन नीचे तबाही मच जाती है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान पर हमला पूरी तरह कामयाब रहा और वहां से कुछ भी नहीं निकाला जा सका। उन्होंने लिखा कि वहां मौजूद वाहन कंक्रीट डालने वाले मजदूरों के थे, जो नुकसान छिपाने की कोशिश कर रहे थे।