फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म श्री से सम्मानित ‘जंगलों की इनसाइक्लोपीडिया’ तुलसी गौड़ा की प्रेरणादायी कहानी

Wed, 10 Nov 2021 01:47 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

राष्ट्रपति ने देश की कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। पद्म पुरस्कारों की कड़ी में 102 लोगों को पद्मश्री से नवाजा गया लेकिन एक नाम लगातार चर्चा में है और वो है पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा। पुरस्कार वितरण समारोह की यह तस्वीर कार्यक्रम के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर छा गई। इस तस्वीर में पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा प्रधानमंत्री मोदी और  गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन कर रही हैं। कर्नाटक की रहने वाली तुलसी गौड़ा को जंगलों की इनसाइक्लोपीडिया कहा जाता है। कर्नाटक को होनाली गांव में सामान्य सा जीवन जीने वाली तुलसी पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं। बिना किसी आर्थिक मदद के तुलसी गौड़ा ने अपने दम पर अब तक 30 हजार से ज्यादा पौधे लगाएं हैं। इसके साथ ही वन विभाग के साथ मिलकर तुलसी वनविभाग की नर्सरी की भी पूरी देखभाल करती हैं। कर्नाटक की हलक्की आदिवासी जनजाति से संबध रखने वाली तुलसी गौड़ा पौधों और जड़ी बूटियों की अच्छी जानकार है और जानकारी भी ऐसी कि सब इन्हें इनसाइक्लोपीडिया कहते हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने पद्म पुरस्कार देने के साथ ही तुलसी गौड़ा की सराहना भी की। तुलसी गौड़ा को पद्म श्री मिलने के बाद से देशभर में इनके नाम की चर्चा तेज है पर इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें