स्वेदशी रुप से विकसित लड़ाकू विमान तेजस ने एक और कारनामा कर दिखाया। तेजस ने हवा से हवा में मार करने वाली BVR मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसके साथ ही एक प्रभावी जंगी जेट के तौर पर तेजस पूरी तरह से तैयार नजर आया। तेजस से इस मिसाइल को गोवा में समुद्रतट के पास से दागा गया। अधिकारियों का कहना है कि बीवीआर मिसाइल के सफल परीक्षण से तेजस के अंतिम परिचाल मंजूरी मिलने में तेजी आएगी।