फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 20th Installment: 20वीं किस्त आ गई क्या? 2000 रुपये जमा होते ही ऐसे मिलेगा अलर्ट

Wed, 02 Jul 2025 08:21 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार है। किसानों को जुलाई में पैसा मिलने की संभावना है। आधार कार्ड में गलती होने पर किस्त अटक सकती है। जानें आप कैसे अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। 
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में ₹2,000 की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है। 24 फरवरी, 2019 को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम-किसान योजना गोरखपुर में PM किसान की पहली किस्त जारी की गई थी। इस योजना का बजट 75,000 करोड़ है। बता दें कि अब तक इसकी 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं और किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है।  पीएम किसान लाभार्थी का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा इसके बाद आप फार्मर्स कॉर्नर में मौजूद विकल्प Know Your Status के ऊपर क्लिक कर दें, इसके बाद आपको स्टेटस के पेज पर भेज दिया जाएगा, यहाँ आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके Get Data के विकल्प पर क्लिक करके अपने स्टेटस की जांच कर सकते हैं. अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो आप अपने जिले के प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (पीओसी) से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद आपको “सर्च योर प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट” पर क्लिक करें. इसके बाद राज्य और जिला चुनें. संबंधित अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर और ईमेल सामने आ जाएगा. अगर इन सबसे भी आपको सही जानकारी नहीं मिल पाए, तो आप टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल करे जानकारी ले सकते हैं.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें