फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navneet Rana News: नवनीत राणा के कितने बच्चे? हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील पर फंसी!

Fri, 26 Dec 2025 09:14 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Navneet Rana News: भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व निर्दलीय सांसद नवनीत राणा अपने तीखे और आक्रामक बयानों को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से उनके एक बयान पर जमकर सियासत देखने को मिल रही है। 

दरअसल, एक मुस्लिम मौलाना के कथित बयान का हवाला देते हुए नवनीत राणा ने हिंदुओं से कम से कम तीन या चार बच्चे पैदा करने की अपील की थी। लेकिन, ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर नवनीत राणा के खुद कितने बच्चे हैं? तो आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते है, हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करने वाली नवनीत राणा के कुल कितने बच्चे है और वो कितने-कितने साल के है?

नवनीत राणा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं कि अगर वे (मुस्लिम) 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं तो हमें कम से कम 3-4 बच्चे तो पैदा करने चाहिए। ये लोग भारत को पाकिस्तान बनाने की राह पर हैं।' भाजपा नेता राणा ने आगे कहा कि ये लोग ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान जैसा बनाने की योजना बना रहे हैं। तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट रहें? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

नवनीत राणा के बयान पर सियासत शुरु हो गई है। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी और कई लोगों ने उनके बयान की निंदा की। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर नवनीत राणा के खुद कितने बच्चे हैं? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राणा दंपति के एक बेटी है और एक बेटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें