फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG में हाई ड्रामा, एक ही खेल में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम

Tue, 28 Jul 2026 09:33 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतते हुए इतिहास रच दिया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण पदक है और इस खेल में 20 साल का पदक इंतजार भी खत्म हुआ। शर्मिला ने इस उपलब्धि को अपनी मां को समर्पित करते हुए कहा कि यह उनका और उनकी मां का सपना था।

इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा के. शायला ने भी कांस्य पदक जीता। शुरुआत में वह चौथे स्थान पर थीं, लेकिन भारतीय दल की आपत्ति और आधिकारिक समीक्षा के बाद नाइजीरिया की खिलाड़ी का थ्रो फाउल घोषित हुआ, जिससे शिल्पा को कांस्य पदक मिला। कोच ने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए इसे भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें