देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश से सड़कें भरी हुई हैं। कई जगहों पर बाढ़ आ गई हैं और देश के कई राज्य कई दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं। देश के तमाम हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा से लेकर दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मानसून देश के विभिन्न भागों में मजबूत है. बंगाल की खाड़ी में लगातार नया सिस्टम बनने से मानसून को और मजबूती मिली है. इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखा जा रहा है.
बुधवार देर शाम को देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हुई थी. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यह सिलसिला गुरुवार 31 जुलाई 2025 को भी जारी रहेगा. सामान्य से तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम 31 तो न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी तेज बरसात की संभावना जताई गई है. राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.