चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बिना फूड लाइसेंस के चल रही बेकरी की दुकानों पर हेल्थ डिपार्टमेंट ने रेड मारी। ये बेकरी गोबिंदपुरा मोहल्ले में चल रहीं थीं। गंदगी से भरी इन बेकरियों से पांच क्विंटल सामान जब्त किया, जबकि दो बेकरी वाले दुकान पर ताला लगाकर भाग गए।