राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू के जंगलों मे लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। बीते दो दिनों से लगी ये आग कई किलोमीटर में फैले जंगलों में लगातार फैलती जा रही है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर लाखों लीटर पानी इन जंगलों पर गिरा चुके हैं लेकिन आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं।