देशभर में छठ का पर्व पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। अलग-अलग राज्यों में घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने श्रद्धालुओं का भारी हुजूम नजर आया। वहीं, सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपनी पूजा पूरी की। ढोल-नगाड़ों के साथ घाट छठी मइया के गानों में सराबोर थे। छठ के महापर्व को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए।