पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान की गिनती जारी है... 15वें दौर की मतगणना के बाद भाजपा के देबांशु पांडा सबसे आगे चल रहे हैं.. देबांशु पांडा ने सीपीएम के शंभू नाथ कुर्मी पर 92,000 से अधिक वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है... भाजपा को अब तक 1,03,089 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएम को सिर्फ 33,416 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और टीएमसी के उम्मीदवार इस दौड़ में बहुत पीछे छूट गए हैं...
बता दें कि पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज यानि कि रविवार की सुबह 8 बजे से जारी है. इस सीट पर री-पोलिंग से दो दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने पीछे हटने का एलान कर दिया था... जिससे पूरा माहौल बदल गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया है. वहीं, री-पोलिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी के लिए फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है.... भाजपा ने यहां पहले ही राउंड में शानदार बढ़त बना ली है। यहां का मुकाबला एकतरफा दिखने लगा है...