महाराष्ट्र झारखंड में चुनाव को लेकर जमकर वोटिंग हुई हर बार की तरह एग्जिट पोल्स सामने आने शुरू हुए लेकिन इस बार के ये पोल्स चौंकाने वाले है ऐसा इस लिए क्यों की हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा तो पार्टी पर सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद हरियाणा चुनाव हुए वहां बीजेपी ने दमखम दिखाया लोकसभा चुनाव के बाद से केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पूरे फॉर्म में नजर आ रही। उस दौरान वहां विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार का दावा किया जा रहा था।