प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर दिया है। इस लोकार्पण से पहले काशी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। काशी की भव्यता दिव्यता देखते ही बन रही थी। अमर उजाला की टीम प्रधानमंत्री मोदी के वारणसी दौरे के पहले ही वहां कि तैयारियों और साज सज्जा का जाएजा लेने पहुंची थी। दुल्हन की तरह सजी काशी की भव्यता से देखने वालों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विश्वनाथ कॉरिडोर प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट था इसलिए भी पिछले 2 सालों में इस पर जमकर मेहनत हुई थी और फिलहाल अब यह प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है काशी अपने आप में बेहद प्राचीन नगरी है इसलिए इसको पुरातत्व और प्राचीनता के साथ ही विकसित करना था और यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा हुई थी
प्रधानमंत्री के आने से पहले वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दी गई थी चप्पे-चप्पे पर पुलिस और जवान मुस्तैदी से खड़े थे जिससे किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो पाएकाशी में जहां लोग बाग मस्त मगन हैं वहीं साधू संत भी काशी कॉरिडोर की स्थापना से बेहद खुश हैं और काशी की महत्ता का बखान करते नहीं थक रहे।जानकार मानते हैं कि कॉरिडोर के बनने से काशी अपने अलग स्परुप में नजर आएगी।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की दिव्यता का अंदाजा इस बात से लगाइए कि 700 करोड़ की लागत का ये प्रोजेक्ट मात्र 2 साल में बनकर तैयार हो गया है और अब इसके लोकार्पण के साथ ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और वाराणसी के पर्यटन को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।