गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी भले ही एक बार फिर सत्ता की कुर्सी पर काबिज हो गई हो,लेकिन दो रिकॉर्ड ऐसे हैं जो कांग्रेस के नाम पर ही दर्ज हैं। इनमें से एक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बीजेपी को अभी इंतजार करना होगा तो वहीं दूसरे रिकॉर्ड को बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने तोड़ने का दावा तो किया लेकिन चुनावी नतीजों ने उन्हें फेल कर दिया। आइए बताते हैं आखिर कांग्रेस के कौन से ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें बीजेपी चुनाव जीतकर भी नहीं तोड़ पाई और कांग्रेस बन गई बाजीगर।