फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Bus Accident: बस हुई हादसे का शिकार, दो यात्रियों की हुई मौत, 50 से अधिक हुए घायल

Thu, 26 Jun 2025 01:13 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

इटावा जिले में बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में 52 लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है। बुधवार को बिहार के मधुबनी से दिल्ली के लिए लगभग 70 सवारी लेकर डबल डेकर बस निकली थी। गुरुवार सुबह लगभग चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 103 पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर यूपीडा की टीम और थाना पुलिस पहुंच गई।

टीम ने रेस्क्यू करके सभी को बाहर निकला। हादसे में घायल 52 लोगों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, बस में करीब 65 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बस चालक के मौके से फरार होने की भी खबर है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया, “हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हम हादसे के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही DM शुभ्रांत कुमार शुक्ल और SSP इटावा बृजेश श्रीवास्तव भी पहुंचे, SSP ने बताया कि बस बाई तरफ रेलिंग को तोड़ती हुई सर्विस रोड पर नीचे जा गिरी, संभव है कि ड्राइवर को झपकी आ गई हो और वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण यह दुर्घटना हो हैं । घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें