फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“चार बीवी-चालीस बच्चों” पर साक्षी महाराज को नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

Tue, 10 Jan 2017 07:06 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज को भड़काउ बयानबाजी के लिए नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने साक्षी महाराज से 11 जनवरी तक अपनी सफाई पेश करने को कहा है। इससे पहले मेरठ पुलिस ने भी साक्षी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। साक्षी महाराज ने शुक्रवार को मेरठ के एक कार्यक्रम में मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा था कि बढ़ती जनसंख्या के लिए जिम्मेदार वो लोग हैं जो चार बीवियों और चालीस बच्चों की बात करते हैं। साक्षी महाराज के खिलाफ पुलिस ने धारा 295 ए, 298, 188 और जनप्रतिनिधि कानून की धारा 171 के तहत मामला दर्ज किया। साक्षी महाराज पर लगी सभी धाराओं में अधिकतम साढ़े तीन साल की सजा हो सकती है, इसलिए पुलिस कार्रवाई से पहले पूरी जांच करने की बात कह रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें