फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ीं ,ऐश्वर्या राय को ईडी ने पेश होने के लिए भेजा समन

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 20 Dec 2021 01:59 PM IST

बहुचर्चित पनामा पेपर मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सामने आया है और दिल्ली के लोक नायक भवन में  सामने  ईडी ने पेश होने के लिए समन भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। पनामा पेपर्स मामले में लंबे समय ईडी जांच कर रही है। इसके पहले अभिषेक बच्चन को भी पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया था।  सूत्र कह रहे हैं कि एश्वर्या राय से पूछे जाने वाले सवालों की सूची ईडी  ने पहले ही तैयार कर ली है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने इन सभी दस्तावेजों को पूरी तरह से झूठा बताया है।    आपको बता दें कि इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों समेत उद्योगपति और लगभग 500 भारतीयों के नाम शामिल है और इन सब पर टैक्स धोखाधड़ी का आरोप लगा है ।   आइए एक बार आपको याद दिला दें कि दरअसल यह मामला है क्या… टैक्स हैवन कहे जाने वाले देश पनामा की एक लॉ फर्म मोसेक फोंसेका का 40 साल का डेटा 3 अप्रैल, 2016 को लीक हो गया था। इसमें खुलासा हुआ कि कैसे दुनियाभर के अमीर और प्रभावशाली लोग टैक्स बचाने के लिए पैसा ऑफ-शोर कंपनियों में लगा रहे हैं। इस तरह से बड़े तौर पर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग तक हो रही थी।  इन दस्तावेजों में  फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 लोगों के नाम शामिल हैं और इनमें बच्चन परिवार का भी नाम आया था।  बताया ये भी गया कि ऐश्वर्या राय देश से बाहर एक कंपनी की डायरेक्टर भी है और शेरहोल्डर भी और इसमें उनके पिता और उनकी मां पार्टनर भी है । इससे पहले संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पनामा पेपर लीक मामले में यह जानकारी दी थी कि भारत से संबंधित लोगों के 20,0078 करोड रुपए की अघोषित संपत्ति है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें