दशहरा के मौके पर मनोरंजन जगत के कई सितारे भी सारबोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सिंदूर खेला मनाते हुए नजर आए। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी इस उत्सव में हिस्सा लेती नजर आईं। अभिनेत्री भी बंगाल से ताल्लुक रखती हैं, जहां दुर्गा पूजा बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। रानी मुखर्जी ने भी माता की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ा कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा इस उत्सव में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल भी शिरकत करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने माता को सिंदूर चढ़ा कर मीडिया कर्मियों के सामने पोज भी दिया। इस दौरान उनकी बहन तनीषा मुखर्जी भी नजर आईं। इस बीच वो भी मीडिया के सामने पोज देती नजर आईं।