इंदौर में एक एसीपी पर एक महिला को आपत्तिजनक मैसेज भेजने और उससे नजदीकियां बढ़ाने के गंभीर आरोप लगे हैं। महिला अपने पति के साथ विवाद को सुलझाने के लिए एसीपी के पास मदद मांगने गई थी, लेकिन एसीपी ने इस मौके का गलत फायदा उठाते हुए महिला को सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए आपत्तिजनक मैसेज और हीरो-हिरोइन के वीडियो भेजने शुरू कर दिए।